31 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

By: Aug 8th, 2020 12:01 am

प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग में सौंपी जिम्मेदारी

शिमला – हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष यादविंद्र सिंह गोमा ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अनुशंसा से 31 कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की स्वीकृति दी है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राज्य समन्वयक एवं प्रभारी मीडिया सैन राम नेगी ने दी। उन्होंने कहा कि जिला बिलासपुर के श्रीनयनादेवी जी से श्याम लाल, घुमारवीं से सूबेदार दीना नाथ, झंडूता से इंद्र सिंह बंगा और बिलासपुर सदर से कुलदीप भवानी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

हमीरपुर के सुजानपुर सें सुखदेव सिंह, नादौन से प्रदीप कुमार, हमीरपुर से कर्म चंद अधिवक्ता और बड़सर से किशन चंद को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। ऊना में चिंतपूर्णी से सुरेंद्र पाल, गगरेट से राजेश कुमार, हरोली से यशपाल सिंह और ऊना से हरमेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है। चंबा के चुराह से इंद्र सिंह, भरमौर से मनजीत कुमार, चंबा से मनोज कुमार, भटियात से रविंद्र भाटिया और डलहौजी से मोहेंद्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। मंडी के सराज से खूबे राम चौहान, करसोग से रमेश कुमार अधिवक्ता, बल्ह से दौलत राम, सरकाघाट से अर्जुन कौंडल, जोगिंद्रनगर से राकेश कुमार, धर्मपुर से संतोष कुमार अधिवक्ता और सुंदरनगर से तुला राम को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

कुल्लू-मनाली से पुने राम, आनी से किशोरी लाल, बंजार से खेम चंद और कुल्लू से शोभा राम को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। शिमला के ठियोग से नंद लाल को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं जिला लाहुल-स्पीति के लाहुल से विमल और स्पीति से टाशि तांडुप को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। सैन राम नेगी ने कहा कि सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र की कार्यकारिणी को 15 दिन के अंदर प्रदेश कार्यालय को स्वीकृति के लिए भेज दें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App