75 हजार सेब बाक्स पहुंचे मंडियों में

By: Aug 13th, 2020 12:01 am

शिमला में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार, अच्छे दामों से बागबानों के चहरे खिले

कार्यालय संवाददाता, शिमला-जिला शिमला में सेब सीजन ने गति पकड़ ली है। फल मडियों में अराईवल का आंकड़ा 75 हजार से पार हो गया है। हालांकि रॉयल सेब के दाम मार्किट में सामान्य बने हुए है। मगर स्पर सेब के दामों में बीते दिनों के मुकाबले 200 से 400 रुपए की गिरावट आई है। बुधवार को रॉयल सेब 400 से 2800 रुपए प्रति बाक्स तक बिका है। रॉयल सेब के दाम पिछले सामान्य बना हुए है। मौजूदा समय में मार्किट में रॉयल सेब ज्यादा सख्यां में आ रहे है। अच्छे दाम मिलने से बागवान खुश दिख रहे है। मगर स्पर सेब के दामों में बीते दिनों के मुकाबले गिरावट आई है।

स्पर सेब 2700 रुपए प्रति बाक्स के हिसाब से बिका है। इसमें बीते दिनों के मुकाबले 200 से 400 रुपए तक की गिरावट आई है। बीते सप्ताह के दौरान स्पर सेब 3100 रुपए प्रति बाक्स तक बिका था। इसके अलावा रैड गोल्डन सेब 600 से 1300, गोल्डन सेब 400 से 650 और टाइडमैन सेब 500 से 600 रुपए तक बिका है। वहीं नाशपाती का बाक्स 500 से 1450 रूपये तक बिका है। बुधवार को पराला मडी में सबसे ज्यादा सेब बाक्स पहुचें है। पराला में 29 हजार 883 बाक्स, नारकंडा में 14 हजार 039, ढली में 11 हजार 699, रोहडू में 21 हजार 400 और नेरवा में 695 बाक्स पहुंचे है। जिला की फल मडियों में बीते दिनों के दौरान 50 से 55 हजार सेब बाक्स पहुंच रहे थे। मगर बुधवार को अराइवल के आंकडे़ में उछाल आया है। अराईवल का आंकड़ा 75 हजार से पार हो गया है। इसमें अगामी दिनों के दौरान और उछाल आने की सभावना जताई जा रहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App