आनी के पास गिरी गाड़ी दो की मौत;  तीन घायल दुर्घटना के कारणों की छानबीन जारी

By: Aug 9th, 2020 12:08 am

आनी-आनी उपमंडल मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर रानाबाग-देहुरी संपर्क मार्ग पर रानाबाग के पास गुमती गाड़ के पास एक कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है।

पुलिस के अनुसार एक की मौके पर और एक व्यक्ति की आनी के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। कार दुर्घटना में चालक गोविंद सिंह (39) निवासी फनौटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि जरोबर सिंह (39) ने आनी के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर घायल तेजा सिंह (35) को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी स्थित अस्पताल रैफर कर दिया गया, जबकि रणजीत सिंह (36) और राजू ठाकुर (28) का आनी के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App