अयोध्या में विराजे श्रीराम

By: Aug 6th, 2020 12:23 am

दीये जले…पटाखे फूटे… मिठाइयां भी बंटी। मौका था अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखने की खुशी का। बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखते ही ऊना-हमीरपुर-बिलासपुर, के लोग खुशी से झूम उठे। जय श्रीराम के नारों से जिले गंुजयमान हो गए। लोगों ने खुशी में पटाखे फोड़े, दीये जलाए व मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। जिले के हर कोने में पांच अगस्त को त्योहार के रूप में मनाया…

जयश्री राम के नारों से गूंज उठा भोरंज

भोरंज-अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश में लोगों ने हलवा और लड्डू बांटकर जश्न मनाया। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरी देवभूमि गूंज उठी। उपमंडल भोरंज में विधायक कमलेश कुमारी ने बस्सी चौक पर हनुमान की मूर्ति को भोग लगाकर लोगों को लड्डू बांटे। बस्सी चौक पर जंहा जय श्रीराम के नारों के उद्घोष किया गया वहीं  लोगों ने आतिशबाजी और पटाखे चलाए। मंदिरों व घरों में दीये जलाए गए।

राम मंदिर के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाले कारसेवकों को लोगों ने बधाई दी। उन्होंने बताया कि मंदिर में दोपहर 12 बजे प्रसाद बनाकर लोगों में बांटा गया।  उन्होंने इसके श्रेय केंद्र सरकार को दिया है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही आज यह सम्भव हो सका है। विधायक ने कहा कि आज जिस प्रकार उनके भव्य मंदिर का शिलान्यास हो रहा है उससे लग रहा है कि शीघ्र ही रामराज्य पूरे भारतवर्ष में लौट आएगा। इस मौके पर उनके साथ मण्डल भाजपा  महामंत्री चमन लाल ठाकुर, अशोक ठाकुर, बस्सी व्यपार मंडलाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, रवि व समस्त भाजपा कार्यकर्ता व दुकानदार उपस्थित रहे सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।

राम मंदिर नींव…भाजपाइयों ने नाच-गाकर मनाया जश्न

ऊना-अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का शिलान्यास होने की खुशी में ऊना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर जश्न मनाया गया। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जहां ढोल की थाप पर जमकर झूमे।

उन्होंने राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में भजन भी गए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने राम जन्मभूमि पर साल 1992 में सेवा करने वालों और सैंकड़ों सालों तक राम मंदिर के निर्माण को चले संघर्ष में प्राणों की आहुति देने वालों को याद किया। वहीं ऊना से श्रीराम जन्मभूमि पर कारसेवा करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सिरोपे देकर सम्मानित भी किया। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा इस मामले में राजनीति करते हुए देश की जनता को भ्रम में रखने और हिंदुत्व की विचारधारा से दूर रखने का प्रयास किया।

भाजपा हमेशा कहती आई है कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। आज वह तारीख भी आ गई है, जब अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, सब्जी मंडी के चेयरमैन बलवीर बग्गा, पूर्व संघ संचालक सुभाष वशिष्ट, रजिंदर पंडित, अनिल भारद्वाज, सुनील शर्मा मिंटू, खामोश जैतिक, संदीप कश्यप, अभिनव शर्मा आदि मौजूद थे।

त्रिलोकपुर मंदिर में जलाए दीप

भोरंज। 492 वर्षों के संघर्ष और लाखों बलिदानों के बाद आज भगवान श्रीराम  के भव्य मंदिर के शिलान्यास का शुभ अवसर आया। इस शुभ मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिला हमीरपुर ने त्रिलोक नाथ मंदिर बडैहर के प्रांगण में संतसंग कीर्तन किया तथा सूर्य अस्त के बाद हर घर में घी के दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। दीपावली तो हम हर वर्ष मनाते हैं पर इस शुभ मौके पर हम महा उत्सव के रूप में मनाएंगे। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यध्यक्ष राजेश शर्मा, विभाग धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख चिरंजी लाल, जिला धर्म प्रसार समिती प्रमुख विनोद शर्मा, बजरंगदल प्रखंड संयोजक सुशील गौतम, मातृशक्ति व बजरंगी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मनोह में बांटी मिठाई

भोरंज- उपमंडल भोरंज में राम जन्म भूमि के भूमि पूजन के उपलक्ष में कडोहता पंचायत में मनोह बाजार में मिठाई बांटी गई और पटाखे भी फोड़े गए। इसमें पूर्व प्रधान वीर सिंह रणौत, पूर्व उप प्रधान कुलवंत सिंह, पंचायत सदस्य विनोद सोनी, शम्मी कुमार, बालक राम शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर, अमीं चंद ने जय श्री राम के जयकारों के साथ खुशी जाहिर की व मिठाई बांट कर बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App