भारत छोड़ो आंदोलन की साल गिराह के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान सिंह को राष्ट्रपति सम्मान

By: Aug 10th, 2020 12:06 am

रोहडू – भारत छोड़ो आंदोलन की साल गिराह के अवसर पर रोहडू उपमंडल के खनोला निवासी व स्वतंत्रता सेनानी रहे ज्ञान सिंह को राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया गया है। महामहिम राष्ट्रपति की ओर से ज्ञान सिंह को अंग वस्त्र व शुभकामना संदेश प्राप्त हुआ है। ज्ञान सिंह ने रायल इंडियन नेवी विद्रोह में भाग लिया था।

यह विद्रोह 18 फरवरी से 23 फरवरी, 1946 को हुआ। इस विद्रोह का भारत स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा है। राष्ट्रपति की ओर से यह सम्मान रविवार को एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने भेंट किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App