बिलासपुर में सात नए केस

By: Aug 7th, 2020 12:20 am

बिलासपुर – जिला बिलासपुर में सात और नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिससे अब जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों को संख्या 134 हो गई है।  जिला में 75 लोग कोरोना बीमारी से निजात पा चुके हैँ। वहीं, 59 का उपचार चल रहा है। कोरोना महामारी का कहर जिला में थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके लिए लोगों को भी जागरूक रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए सैंपल आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। गुरूवार देरशाम आई रिपोर्ट में सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर उपचार के लिए भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अनुसार झंडूता क्षेत्र के तहत गांव भटोली का 47 वर्षीय व्यक्ति लुधियाणा से आया हुआ है। जोकि होमक्वारंटाइन था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 45 वर्षीय व्यक्ति जोकि बिहार राज्य से आया था और बिलासपुर कॉलेज के होस्टल में क्वारंटाइन था। इसके अलावा झंडूता क्षेत्र के तहत बड्डी बिल्लौर में दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें एक 32 वर्षीय व्यक्ति लुधियाना से आया हुआ है। यह व्यक्ति होम क्वारंटाइन था। वहीं, बड्डी बिल्लौर से संबधित दूसरा 36 वर्षीय व्यक्ति है। उधर, इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रकाश दड़ोच ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App