बुजुर्ग की पत्नी भी पॉजिटिव

By: Aug 13th, 2020 12:22 am

पति की मौत के बाद दिखे लक्षण, घर पहुंची विभाग की टीम

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— मंडी-कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद मौत होने से मंडी शहर के जवाहर नगर के एक व्यक्ति की 65 वर्षीय पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाई है। महिला में एक से अधिक लक्षण होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ उनके घर पर पहुंची थी। महिला के स्वजनों ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया। बड़ी मुश्किल से मामले को शांत किया जा सका। वहीं जोनल अस्पताल मंडी के 23 कर्मचारियों ने कोरोना को मात दे  दी है, जिसमें  एनेस्थीसिया विशेषज्ञ व उद्योग विभाग के दो कर्मचारियों समेत 23 लोगों ने बुधवार को कोरोना को हरा दिया है।

23 लोगों में 18 सराज हलके के खुनागी गांव के रहने वाले हैं। इसमें एक 75 वर्षीय वृद्ध भी शामिल है। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ रसौली की सर्जरी के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई बल्ह क्षेत्र की एक महिला संपर्क में आए थे। 15 साल की एक किशोरी भी स्वस्थ होकर घर लौटी है। वहीं खलियार की महिला का बुधवार सुबह सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। देर शाम वह पॉजिटिव पाई गई। सरकाघाट के पारगी समैला का रहने वाला 37 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह गत दिनों बद्दी से घर आया था और घर में क्वारंटाइन था। प्रशासन ने पारगी गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया है। सीएमओ ड. देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि  जिला के 23 लोगों कोरोना संक्रमण को मात दे स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। जवाहर नगर के मृतक की पत्नी समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App