चुनावों में अहम होगी सोशल मीडिया की भूमिका

By: Aug 3rd, 2020 12:01 am

शिमला — प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की बैठक वीडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से चेयरमैन अभिषेक राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सरल पटेल व सह-प्रभारी लव दत्ता ने विशेष रूप से भाग लिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अब जिला व ब्लॉक स्तर की सोशल मीडिया के पदाधिकारियों से वीडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से सोशल मीडिया व संगठन को और मजबूती प्रदान करने पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया का देश भर में महत्त्वपूर्ण रोल रहा है तथा सोशल मीडिया टीम का कार्य बेहतर रहा है तथा सोशल मीडिया अहम रोल अदा कर रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि थोड़े से समय में ही सोशल मीडिया टीम ने अपने कार्यों से छाप छोड़ी है। आने वाले वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका अहम रहेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App