डीएवी कालेज अमृतसर में ऑनलाइन नव शिक्षण सत्र शुरू, परिसर में वैदिक यज्ञ का आयोजन भी किया

जालंधर – डीएवी कालेज अमृतसर में बुधवार को ऑनलाइन नव शिक्षण सत्र का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर कालेज परिसर में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया। इसके मुख्य यजमान कर्मठ प्रिंसीपल डाक्टर राजेश कुमार बने। यज्ञ के ब्रह्मा डाक्टर कुलदीप सिंह आर्य ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ में वैदिक यज्ञ संपूर्ण किया। कालेज के सभी अधिकारियों, विभागाध्यक्षों एवं कर्मचारियों ने बड़ी श्रद्धा भक्ति से इस वैदिक यज्ञ में नई संकल्पों के साथ आहुतियां प्रदान कीं।

कर्मठ प्राचार्य राजेश कुमार ने अपने संदेश में कोरोना वायरस के कारण अस्त-व्यस्त हुई सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से गति देने के लिए सभी अध्यापक महानुभावों को नव चुनौतियों से तैयार रहने का निर्देश दिया।  इस अवसर पर कालेज के वाइस प्रिंसीपल डा. दर्शन दीप अरोड़ा ने अपने संदेश में वैदिक मान्यताओं को जीवन में डालने का  महत्त्व बताया। कालेज के स्टाफ सेक्रेटरी डाक्टर बीबी यादव ने  श्रीकृष्णा के कर्म सिद्धांत को अपने जीवन में ढालने का निर्देश देते हुए सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कालेज के वाइस प्रिंसीपल डा. दर्शन डीप, कालेज एडमिनिस्ट्रेटर डा. मीनू अग्रवाल, स्टाफ सेक्रेटरी डा. बीबी यादव व प्रो परवीन आदि उपस्थित है।