दीप जलाकर नालागढ़ में मनाई दिवाली

By: Aug 6th, 2020 12:01 am

बीबीएन-अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली में भव्य मंदिर पुनर्निर्माण के भूमि पूजन के उपलक्ष्य पर नालागढ़ में खूब जश्न मनाया गया। शहरवासियों ने इस एतिहासिक दिवस पर जहां मिठाइयां वितरित कर खुशी मनाई वहीं शाम को दीप जलाकर दीपावली मनाई।

भाजपा मंडल नालागढ़ ने पूर्व विधायक केएल ठाकुर की अगवाई में राम मंदिर के भूमि पूजन के उपलक्ष्य पर मिठाइयां बांटी और पटाखें लाकर खुशियां मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर जश्न मनाया। इससे पूर्व  सैकड़ों कार्यकताओं ने श्री राम मंदिर भूमि पूजन का लाइव प्रसारण देखा। केएल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  हमारा 500 वर्ष पुरानी जो हमारा संघर्ष था वह पूर्ण हुआ ,आज प्रत्येक हिंदू अपने आप में खुद को पूर्ण और गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।  इस मौके पर नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ,भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर महामंत्री प्रवीण सैनी मनोहर ठाकुर नसीब चौधरी , गुरबक्स चौधरी ओंकार गुप्ता,जय प्रकाश ,टेकचंद चंदेल, गुरनाम सिंह, बाबा देवराज, संजीव टिंक्का, ज्ञान ठाकुर महिला मोर्चा की प्रधान अर्चना , रविंद्र सांख्यान सरोज शर्मा गीतांजलि सचदेवा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता गण हुआ अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App