दो हजार तक बिक रहा रायल

By: Aug 11th, 2020 12:21 am

स्टाफ रिपोर्टर-ठियोग-ठियोग सहित अपर शिमला में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अभी सेब बागबानों को अपनी उपज के अच्छे दाम मिल रहे इस बार कम फसल का होना है। जानकारी के अनुसार रॉयल सेब 2000 रुपए प्रति पेटी के हिसाब से बिक रहा है। जबकि रेड गोल्डन 800-1200 तक बिक रहा है। स्पर किस्म का सेब 2500-3500 प्रति पेटी के हिसाब से बिक रहा है।

जेरोमाइन, किंग राट, आर्गन स्पर दो किस्मों ने मंडियों में धूम मचाई है। बेहतर कलर युक्त और साइज के अच्छे दाम चले हुए है। बागबान अपना सेब ठियोग की पराला सहित चंडीगढ़, परमाणू मंडी भेज रहे है। उधर सेब बागबानों को इस बार नेपाली मजदूरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद मजदूरों की बहुत कमी है। ग्रेडिंग और पैकिंग के लिए भी कामगार नहीं मिल रहे हैं। बागवान अपने स्तर पर यहां-वहां से अपना जुगाड़ कर रहे हैं। सेब बागबानों को कार्टन भी इस बार महंगा मिल रहा है। इसके अलावा डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने से पिकअप गाडि़यों वालों ने भी अपने रेट बढ़ा दिए हैं। जानकारी के अनुसार इस बार सूबे में सेब उत्पादन पौने दो करोड़ पेटियों तक सिमटने का अंदेशा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App