दोबारा एक्टिव हुआ पुराना व्यापार मंडल

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो—रामपुर बुशहर Aug 14th, 2020 12:20 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—रामपुर बुशहर

वर्षों से शिथिल पड़ा पुराना व्यापार मंडल फिर से सक्रिय हो गया है। पुराने व्यापार मंडल से जुड़े सदस्य एकजुट हो गए हैं और शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपनी एकजुटता को और मजबूत करने में लग गए हैं। अगर यह प्रक्रिया लगातार चलती रही तो कुछ समय के बाद रामपुर में दो व्यापार मंडल कार्यरत होंगे। बताते चलें कि रामपुर में बीते 45 वर्षों से व्यापार मंडल को चलाया जा रहा है,

लेकिन बीते 25 वर्षों से चुनाव न करवाए जाने के कारण शहर के ज्यादातर व्यापारी खफा थे। व्यापार मंडल के गठन को लेकर कई बार प्रयास किया गया, लेकिन कभी भी बात सिरे नहीं चढ़ पाई। लेकिन जैसे ही रामपुर में नए सर्वहितकारी व्यापार मंडल का उदय हुआ, जिसके तुरंत बाद पुराने व्यापार मंडल ने अपनी समस्त कार्यकारिणी को भंग कर दिया और यह बात जोर पकड़ने लगी कि पुराने व्यापार मंडल का विलय नए मंडल में हो जाएगा, लेकिन बात नहीं बनी और अब पुराने व्यापार मंडल के सदस्य नए मंडल के गठन की तैयारी में लग गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App