दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कार, 10 ही बिकेंगी

By: Aug 4th, 2020 1:33 pm

दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने खेल के साथ-साथ अपने लाइफस्टाइल के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। हाल ही में इस फुटबॉलर ने दुनिया की सबसे महंगी कार बुगाटी ला वोइतूर नोइरे खरीदी है। इस गाड़ी के साथ रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की, जो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही है। बुगाटी की यह नई कार जब उनके पास आएगी, तो वह दुनिया के उन 10 भाग्यशाली लोगों में से होंगे, जिनके पास यह होगी। इसकी कीमत 8.5 मिलियन यूरो यानी करीब 75 करोड़ रुपए है। शुरुआत में कंपनी 10 ही लोगों को यह कार डिलीवर करेगी। रोनाल्डो को 2021 तक यह कार डिलीवर होगी।

बुगाटी ला वोइतूर नोइरे में क्या खास
यह रॉयल कार 380 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकती है, जो सिर्फ 2.4 सेकंड में ही 60 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App