गगल एयरपोर्ट पर सीएम का जोरदार स्वागत

By: Aug 7th, 2020 12:20 am

गगल- गगल हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिला कांगड़ा के चार दिनों के प्रवास पर शिमला से चॉपर के द्वारा 12:10 बजे  पहुंचे। कोरोना महामारी के चलते  लगभग चार महीनों बाद कोई नेता गगल हवाई अड्डे पर पहुंचा है। मुख्यमंत्री के आगमन पर जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे । जिला उपायुक्त राकेश प्रजापति एवं जिला पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन और एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल गगल हवाई अड्डे पर सुरक्षा बंदोबस्त को देखने के लिए मौजूद थे।  गगल हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के स्वागत के लिए सांसद कांगड़ा-चंबा किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, विधायक जवाली  अर्जुन ठाकुर, विधायक इंदौरा रीता धीमान, विधायक नगरोटा बंगवा अरुण मेहरा, भाजपा प्रदेश सचिव वरिंद्र चौधरी और भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रणव शर्मा के नेतृत्व में 70 से 80 के लगभग युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गगल हवाई अड्डे पर मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App