हिमाचल में 141 रोड यातायात के लिए बंद

By: कार्यालय संवाददाता - शिमला Aug 11th, 2020 12:02 am

कार्यालय संवाददाता – शिमला

हिमाचल प्रदेश में बारिश से 141 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बदं पडे़ हुए हैं। मंडी जोन में सबसे ज्यादा 80 सड़कें बंद पड़ी हुई है। कांगड़ा जोन में 37 व हमीरपुर जोन में 18 सड़कों में वाहनों की आवाजाही थमी हुई है। लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के तहत मंडी जोन में 56 मंडी, जोगिंद्रनगर में 15 और नौ सड़कें कुल्लू सर्किल में अवरुद्ध हैं। हमीरपुर सर्किल में 17 और एक सड़क बिलासपुर सर्किल में बंद हैं। कांगड़ा जोन 37 सड़कें बंद है।

इसमें 23 पालमपुर और 14 सड़कें डलहौजी सर्किल में अवरुद्ध हैं। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि बंद पड़ी 141 सड़कों में 101 सड़कें जल्द बहाल हो जाएंगी। 10 सड़कें मंगलवार और 30 सडकें 12 अगस्त के बाद यातायात के लिए बहाल होंगी। उधर, बारिश से लोेक निर्माण विभाग को करोड़ों की चपत लग चुकी है। राज्य में अभी तक लोक निर्माण विभाग को 13450.85 लाख का नुकसान हो चुका है। शिमला जोन में बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। शिमला जोन में 3675.30 लाख, मंडी में 2593.39, हमीरपुर में 2701.43, कांगड़ा में 3493.28 और नेशनल हाईवे को 987.45 लाख का नुकसान हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App