हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय को मिलेगा नया कुलपति, प्रो. सरयाल का कार्यकाल पूरा

By: Aug 10th, 2020 7:08 pm

पालमपुर — प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिलने जा रहा है। कृषि विवि के 12वें नियमित कुलपति प्रो अशोक कुमार सरयाल का कार्यकाल दस अगस्त को पूरा हो रहा है। प्रो. सरयाल ने 11 अगस्त, 2016 को पद्भार ग्रहण किया था। तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद उनको एक साल की एक्सटेंशन प्रदान की गई थी। कृषि विवि में बतौर वाइस चांसलर चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर अशोक कुमार सरयाल ने विवि के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों का सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस मौके पर चार वर्ष की उपलब्धियों की एक बुकलेट भी जारी की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App