आईपीएल की तैयारियों में जुटे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रांची में नेट्स पर लौटे

By: Aug 7th, 2020 3:44 pm

नई दिल्ली — महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन वह मैदान पर वापसी की तैयारियों में जुटे हैं। वह आईपीएल के लिए तैयारी कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने रांची में नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है। 19 सितंबर से यूएई में होने वाले आईपीएल के लिए धोनी कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। सुरेश रैना ने एक दिन पहले ही कहा था कि धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट जल्द नजर आ सकते हैं। ऐसा लगता है कि धोनी ने रैना की सलाह को गंभीरता से ले लिया है।

रिपोर्टस के मुताबिक धोनी ने आईपीएल की तैयारी के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट असोसिएशन के इनडोर फैसिलिटी में प्रेक्टिस शुरू कर दी है। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिग के चलते अभी रांची में इस समय ज्यादा गेंदबाज मौजूद नहीं हैं। तो धोनी इस समय बोलिंग मशीन के जरिए प्रेक्टिस कर रहे हैं।

खबरें है कि धोनी लॉकडाउन लगने से पहले भी यहां आईपीएल के लिए तैयारी करते थे। चेन्नै सुपर किंग्स की टीम 20 अगस्त को जमा हो सकती है इसके बाद वह यूएई के लिए रवाना होगाी। धोनी के पास रांची में प्रैक्टिस करने के लिए अभी फिलहाल दो सप्ताह का समय है। धोनी इससे पहले मार्च में चेन्नै में लगे सीएसक के ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा रहे थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App