जन्माष्टमी पर गवर्नर, सीएम ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो—शिमला Aug 12th, 2020 12:01 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—शिमला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि जन्माष्टमी देशवासियों का एक पावन पर्व है। इसे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं व दर्शन आज के संदर्भ में भी महत्त्वपूर्ण हैं, जिनका अनुसरण कर हम अपना जीवन सफल बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्रीमद्भगवद गीता के दर्शन ने समूचे विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि गीता हिंदू धर्म ग्रंथों और धार्मिक दर्शन का सार है तथा सभी के लिए सफल जीवन जीने का एक मार्गदर्शक भी हैं। उधर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पावन वेला पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App