कल्पा के चंद्रकांत को यूरोप में राष्ट्रीय सम्मान, बेहतर कार्य पर पाया मैरी स्कोलोडोव्स्का क्यूरी फेलोशिप अवार्ड
दिव्य हिमाचल ब्यूरो —रिकांगपिओ
किन्नौर जिले के कल्पा (शुदारंग) गांव के चंद्रकांत नेगी को मैरी स्कलोडौसक क्यूरी फेलोशिप अवार्ड मिला है। इस अवार्ड से माता सुलोचना, पिता सुभाष व परिजनों में खुशी का माहौल है। चंद्रकांत के पिता सुभाष ने कहा कि चंद्रकांत ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय रिकांगपिओ से पूरी की।
इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से फार्मेसी मे स्नातक हासिल किया। उन्होंने औषधीय विज्ञान में मास्टर ऑफ साइंस के लिए राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करके एनआईपीईआर में स्थान हासिल करके मास्टर ऑफ साइंस में स्नातकोत्तर प्राप्त किया। सुभाष ने कहा कि उनका बेटे चंद्र कांत ने अंतराष्ट्रीय परीक्षा उत्तीर्ण कर मसरीक विश्वविद्यालय यूरोप में अपना स्थान हासिल किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App