कमजोर चल रहे मानसून ने फिर दिखाया रौद्र रूप, प्रदेश भर में जमकर बरसे बादल, किसान-बागबान भी काफी खुश

By: Aug 9th, 2020 1:30 pm

जवाली – प्रदेश भर में अब तक कमजोर चल रहे मानसून ने रविवार को खूब रंग दिखाए। प्रदेश भर में रविवार सुबह चार बजे से हो रही मूसलाधार बारिश हो रही है। इस दौरान बारिश ने जवाली की जनता को भी गर्मी से राहत दिलाई है। बारिश होने के कारण किसान-बागबान सहित सब्जी उत्पादक भी काफी खुश हैं। किसानों के अनुसार इन दिनों मक्की व धान की फसल को बारिश की काफी जरूरत थी। बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ रही थी, लेकिन अब लोगों ने राहत कीर सांस ली है। इतना ही नहीं, कई लोगों ने भी अरसे बाद हुई जोरदार बारिश में भीगने का लुत्फ उठाया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App