कांगड़ा में पनपा विवाद; निर्माण कामगार संघ बोला, न करें दखलअंदाजी, कार्यकारिणी असंवैधानिक करार

By: निजी संवाददाता— धीरा Aug 11th, 2020 3:57 pm

धीरा – जिला कांगड़ा निर्माण कामगार संघ की हाल ही में गठित कार्यकारिणी को असंवैधानिक करार देते हुए हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह रविंद्र ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने अनधिकृत लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। उनका कहना है कि जिन लोगों का निर्माण श्रमिकों से कोई संबंध नहीं है और ना ही निर्माण श्रमिक हैं और ना ही कभी निर्माण श्रमिकों के उत्थान के लिए कोई कार्य किया, वे लोग निजी स्वार्थ साधने के लिए गैर कानूनी कार्य कर रहे हैं । क्योंकि हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार संघ भारतीय ट्रेड यूनियन एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत है और उसका अपना विधान है, जिसमें कोई भी अन्य व्यक्ति दखलंदाजी नहीं कर सकता।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App