दक्षिण कश्मीर में आतंकवादी हमलों में भाजपा का एक पंच और दो पुलिसकर्मी घायल

By: Aug 5th, 2020 1:36 pm

दक्षिण कश्मीर में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक पंच और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने भाजपा से जुड़े आरिफ अहमद नामक एक पंच पर मंगलवार शाम को गोलीबारी की। इस गोलीबारी में आरिफ अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस हमले को अंजाम देने के बाद आतंकवादी वहां से भाग निकले। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

इसके अलावा एक अन्य घटना में पुलवामा जिले के वानपोरा में आतंकवादियों ने पुलिस के एक दल पर ग्रेनेड से हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल पुलिसकर्मियों की पहचान कांस्टेबल खुर्शीद अहमद और विशेष पुलिस अधिकारी इश्फाक अहमद के रूप में की गयी है।इसके बाद आतंकवादियों को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आस-पास अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू कर दिया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App