क्षेत्रीय अस्पताल का गायनी वार्ड सील

By: Aug 16th, 2020 12:20 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — कुल्लू-शुक्रवार सुबह पहले क्षेत्रीय अस्पताल के गायनी वार्ड में महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गायनी वार्ड को सील कर दिया गया। उसके बाद एक पुलिस कर्मचारी के पॉजिटिव आने के चलते शुक्रवार को ही जिला अदालत परिसर को भी फिलहाल आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है।

इस संदर्भ में कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि  पुलिस कर्मचारी आइसोलेशन में है, जिसके चलते अदालत परिसर को एहतियातन के तौर पर फिल्हाल के लिए आवाजाही के लिए एरिया को  बंद किया गया है। जानकारी के अनुसार पॉजिटिव आए पुलिस कर्मचारी का आवास कुल्लू थाने में होने के कारण उसकी आवाजाही अदालत परिसर से होती रही है। क्योंकि थाने में जाने का रास्ता अदालत परिसर से होकर ही जाता है। ऐसे में एहतियात के तौर पर अदालत परिसर को आवाजाही के लिए बंद किया गया। पॉजिटिव आने के बाद  पूरे परिसर को सेनेटाइज किया गया। उधर, कुल्लू थाने में भी आने-जाने वालों पर रोक लगा दी  गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App