कुल्लू में कोरोना के 14 मामले

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो-कुल्लू Aug 16th, 2020 12:22 am

सात मजदूरों सहित फौजी जवानों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, क्षेत्रीय अस्पताल में गर्भवती महिला भी संक्रमित

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-कुल्लू-जिला कुल्लू में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के पॉजिटिव मामलें थमते नहीं बल्कि बढ़ते ही दिख रहे हैं। जी हां, शुक्रवार को एक बार फिर जिला कुल्लू में कोरोना के एक साथ 12 मामले सामने आए हैं। सुबह के समय जहां पहले कोरोना के दो मामले पॉजिटिव आए थे। वहीं, शुक्रवार देर शाम दस और नए मामले सामने आ गए। शुक्रवार सुबह के समय अस्पताल में जो गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उसके बाद गायनी वार्ड में दाखिल अन्य महिलाओं को तेगूबेहड़ अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां पर तीन महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी भी करवाई गई। करीब 22 महिलाओं को तेगूबेहड़ अस्पताल में शिफ्य किया। साथ ही गायनी वार्ड को पूरी तरह से सेनेटाइज करने के बाद सील कर दिया गया है, जो महिलाएं इस महिला के साथ वार्ड में थीं। उनमें से कुछ महिलाओं के सैंपल ले लिए गए हैं और कुछ के लिए जा रहे हैं। 48 घंटे के बाद महिलाओं की सुविधा के लिए रविवार से गायनी वार्ड को खोल दिया जाएगा।

ऐसा अस्पताल प्रशासन का कहना है। महिलाएं आसानी से आकर अपने स्वास्थ्य की देखरेख करवा सकती है। यही नहीं, जो महिलाएं डिलीवरी के बाद घर लौट गई हैं। वे भी अपने स्वास्थ्य की जांच आकर करवा सकती हैं। इसके अलावा एक पुलिस जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और साथ ही भुंतर से एक दंपति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शुक्रवार देर शाम दस और नए आए पॉजिटिव मामले में सात नग्गर के कृषि मजदूर हैं, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही एक आर्मी जवान जो उत्तरांचल से आया हैं, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, एक पुरुष जो कुछ रोज पहले पीजीआई से लौटा है, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है साथ ही एक और जवान जो कि छत्तीसगढ़ से आया है और संस्थागत क्वारंटाइन पर है, उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App