क्या आपके पास है पैट डॉग ?

By: Aug 12th, 2020 12:20 am

राजधानी में पालतू कुत्ते को खुले में पॉटी करवाने पर कटेगा चालान, फोटो खींच कर किया जाएगा सार्वजनिक

नगर संवाददाता-शिमला-शिमला शहर की सुंदरता और साफ-सफाई व्यवस्था को कायम न रखने वालों की अब खैर नहीं होगी। दरसल शिमला शहर में इन दिनों अधिकतर देखा जा रहा है। अधिकतर लोगों ने अपने घरों में पालतू जानवर तो जरूर पाल रख है। लेकिन उन जानवरों द्वारा शहर में जगह-जगह गंदगी फैलाई जा रही है।

 इस गंदगी को पालतू जानवर के मालिक साफ करना भी जरूरी नहीं समझते। ऐसे में शहर भर में जगह-जगह इन दिनों गंदगी देखने को मिल रही है। वहीं शहर में कई लोगों ने भी निगम को इसकी शिकायत की है। तो वहीं निगम के आयुक्त पंकज राय ने भी स्वयं इस बात को देखा है कि शहर में अधिकतर लोग साफ-सफाई व्यवस्था को बनाए हुए नहीं रख पा रहें है। जबकि शहर भर की सफाई के लिए नगर निगम के कर्मचारी हर सभंव प्रयास करते है। लेकिन इसी बीच जिस तरह से लोग लापरवाही कर रहे हैं।

उसे देखते हुए निगम यह निर्णय लिया है कि अब जो भी लोग खुले में अपने पालतू कुत्ते की पॉटी करता हुआ पाया जाता है, तो उसकी मौके पर फोटो खिंची जाएगी। साथ ही शहर में जगह-जगह जो कैमरे लगे हैं। उनमें यह देखा जाएगा कि कौन व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते को खुले में शौच व पॉटी करवा रहा है। उसके बाद उसका चालान काटा जाएगा,  इसके लिए निगम प्रशासने ने शिमला पुलिस से भी सहायता मांगी है। ताकि जहां भी इस तरह से कोई व्यक्ति देखा जाता है। उसका मौके पर चालान काटा जाए।  साथ ही उस व्यक्ति की फोटो खींचकर उसे सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि लोगों को दिखाया जा सके कि वह शहर में गंदगी फैला रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई पर प्रशासन सतर्क है, तथा गंदगी फैलाने वाले लोगों को किसी भी प्रकार से बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से हम आपने-आपके तथा पर्यावरण को साफ रख पाएंगे।  इसके अलावा शिमला शहर को साफ-सुधरा रखने के लिए निगम ने लोगों से आग्रह किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App