लंजी गांव में चला सफाई अभियान

By: दिव्य हिमाचल ब्यूरो। चंबा Aug 14th, 2020 12:20 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो। चंबा

नेहरू युवा केंद्र चंबा के गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को शान-ए-चंबा युवा मंडल के सहयोग लंजी गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी मनोज नैयर की अगवाई में युवा मंडल के सदस्यों ने सार्वजनिक जलस्रोतों को संवारा गया। स्वयंसेवी मनोज ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ व निर्मल जल अत्यधिक आवश्यक है। वर्तमान में जल-प्रदूषण एक गंभीर समस्या का रूप ले चुकी है। अधिकतर जल स्रोत, नदी व नाले जल प्रदूषण से द्गभावित है। इसका स्पष्ट प्रभाव गर्मी व बरसात के दिनों में दिखाई पड़ता है। इससे लोगों के जलजनित रोगों पीलिया, पेचिश, टायफाइड व हैजा आदि बीमारियों की चपेट में आने की संभावना बढ जाती है। इस कारण जलस्रोतों की साफ-सफाई कर पानी को दूषित होने से बचाकर खुद को बीमारियों की चपेट में आने से बचा जा सकता है। इस अभियान में शान ए चंबा युवा मंडल के प्रधान मनोज नैरूयर, देवेंद्र कुमार, अजय कुमार, लोकेंद्र कुमार, कौशल्या देवी, भानो देवी, मनीष कुमार व सलीम खान आदि ने हिस्सा लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App