लॉकडाउन में इस हिमाचली ब्यूटी क्वीन ने सीखे सिड्डू बनाना, योगा से खुद को रखा फिट

शिमला — ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया गु्रप के मैगा इवेंट मिस हिमाचल 2019 की विजेता रही नीतिका मिस इंडिया की तैयारी कर रही है। नीतिका कहना है कि वह मिस इंडिया प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है। वह इसके लिए रोजाना समय दे रही है। उनका कहना है कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सारा उक्त घर पर ही गुजारा है। घर पर रह कर उन्होंने अपनी मां से खाना बनाना सीखा है। इसमें जहां उन्होंने मां से कैक बनाना सीखा है। वहीं उन्होंने घर पर जलेबी, सीढू और पतरोडे बनाना सीखा है।नीतिका का कहना है कि भाग-दौड़ के चलते वह योगा को ज्यादा समय नहीं दे पा रही थी। मगर लॉकडाउन के दौरान उन्होंने योगा को पूरा समय दिया। योगा कर खुद को फिट रखा।

इसके अलावा खाली समय में कई किताबेंं पढ़ी है। नीतिका का कहना है कि वह इन दिनों हिमाचल पर आधारित सीरिज पर काम कर रही है। इसमें हिमाचली पकवानों सहित हिमाचल की ऐतिहासिक धरोहरों पर आधार्रित स्टोरी तैयार की जा रही है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी का हिमाचल के इतिहास व पकवानों से अवगत करवाना है। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो पर भी काम कर रही है।मूल रूप से सिरमौर से तालुक रखने वाली नीतिका शिमला के जाखू में रहती है। उन्होंने शिमला से की अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने कहा कि वह अब मिस इंडिया पर फोक कर रही है। इसके लिए वह रोजाना कड़ी मेहनत कर ही है।’दिव्य हिमाचल’ मिस हिमाचल 2020 के प्रतिभागियों को भी नितिका ने सदेश दिया है। नीतिका का कहना है कि देर जरूर होती है, मगर कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है।

हर प्रतिभागी में प्रतियोगिता जीतने की आग होनी चाहिए। जूनुन के साथ अपना बैस्ट देने वाला ही जीत हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया गु्रप प्रदेश की युवतियों के लिए बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। इसी मंच से उनकी लाइफ में भी काफी चेजिंग आई है। ऐसा ही अवसर उन फाइनलिस्टों के पास है। वह कड़ी मेहनत कर ताज पर कब्जा जमा कर अपने सपनों को साकार कर सकती है।