नाइट बस सर्विस को हां का इतंजार, निगम ने सेवा शुरू करने को सरकार को भेजा है प्रोपोजल

By: कार्यालय संवाददाता - शिमला Aug 11th, 2020 12:06 am

कार्यालय संवाददाता – शिमला

प्रदेश को जनता को नाइट बस सर्विस के लिए अभी और इंतजार करना पडे़गा। राज्य में नाइट बस सर्विस सेवा आरंभ करने के लिए निगम प्रबंधन सरकार की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा है। राज्य सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही प्रदेश में नाइट बस सर्विस आरंभ हो पाएगी। नाइट कर्फ्यू खत्म होने के बाद पथ परिवहन निगम द्वारा पायलट आधार पर नाइट बस सेवा आरंभ करने का प्रोपोजल तैयार किया था।  शुरुआती तौर पर तीन रूटों पर बसें चलाने का फैसला लिया गया था। इसमें शिमला से चंबा, शिमला से मनाली और शिमला से धर्मशाला के लिए रात्रि बसें चलाने की योजना थी।

निगम ने प्रोपोजल तैयार कर राज्य सरकार को अनुमति के लिए भेजा था, लेकिन अभी तक राज्य सरकार की ओर से अनुमति न मिलने से प्रदेश में नाइट बस सेवा आरंभ नहीं हो पाई है। निगम प्रबंधन राज्य सरकार से नाईट बस सर्विस आरंभ करने अनुमति के इंतजार में है। राज्य सरकार की ओर से अनुमति मिलते ही प्रदेश में बसों का संचालन आरंभ हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा अनलॉक-4 में नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया था। वहीं, नाइट बस सेवा आरंभ करने का अनुमति प्रदान कर दी गई थी।

इसके बाद निगम ने रात्रि बसों के संचालन के लिए प्रोपोजल तैयार किया था। निगम प्रबंधन ने यह प्रोपोजल राज्य सरकार को भेज दिया गया था, लेकिन अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोई अनुमति नहीं मिल पाई है। बता दें कि निगम बसों की ऑक्यूपेंसी अभी भी 30 से 35 फीसदी तक चल रही है। किराया बढ़ोतरी के बाद बसों में ऑक्यूपेंसी दर में गिरावट दर्ज की गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App