एनआर हास्पिटल में अब दो गायनोलॉजिस्ट

By: Aug 14th, 2020 12:15 am

बिलासपुर – एनआर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बिलासपुर चांदपुर में अब एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं मिलेंगी। एनआर हास्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. संजय ने गुरुवार को ज्वाइन कर लिया है। हालांकि इससे पहले भी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. पंकज की सेवाएं संबधित मरीजों को मिल रही थी। वहीं, अब एक और डाक्टर की सेवाएं अस्पताल में मरीजों को मिलेंगी।  बता दें कि एनआर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल बिलासपुर,चांदपुर में मरीजों को ईएनटी, स्किन स्पेशलिस्ट के अलावा निजी क्षेत्र में पैथालॉजी, स्पीच थैरेपी चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है।

इसके अलावा अस्पताल में हाईटेक ओटी, स्पेशल वार्ड एसी रूम, हाईटेक प्रयोगशाला, डिजिटल एक्स-रे सुविधा, उत्कृष्ट नर्सिंग देखभाल सुविधा भी प्रदान की जा रही है। साथ ही सर्जरी एवं न्यूरो सर्जरी, मेडिसन, ऑर्थो, चाइल्ड, आई, गायनी के अलावा फिजियोथैरेपी सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं, अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।

जिसके चलते अब जिला के लोगों को जहां उपचार के लिए बिलासपुर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। बाहरी जिलों के लोगों को भी अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिए 9816142532, 9736514253 व 7807161466 संपर्क कर सकते हैं। उधर, इस बारे में अस्पताल की एमडी पूजा पाल ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. संजय ने ज्वाइन कर लिया है।

उन्होंने कहा कि मरीज अस्पताल में मिल रही सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, 17 अगस्त से नेत्र रोग विशेषज्ञ की भी सेवाएं मिलेंगी। सुबह 10 बजे से पांच बजे तक नेत्र रोग विशेषज्ञ की सेवाओं का लाभ मरीज उठा सकते हैं। कोई भी मरीज निर्धारित समय पर चिकित्सक की सेवाओं के लिए अस्पताल पहुंच सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App