राम मंदिर भूमि पूजन पर पाकिस्तान के बयान पर भारत का जवाब- आतंकी देश से यही उम्मीद

By: Aug 6th, 2020 4:48 pm

नई दिल्ली — अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन पर बौखलाए पाकिस्तान को भारत ने करारा जवाब दिया है। नई दिल्ली ने कहा कि एक आतंकवादी मुल्क से यही उम्मीद की जा सकती है। सख्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने कहा कि आतंकवाद में संलिप्त एक देश का यह रुख आश्चर्यजनक नहीं है। पड़ोसी देश को दो-टूक सुनाते हुए भारत ने कहा कि उसे हमारे मामले दखल और सांप्रदायिकता को शह देने से बचना चाहिए। बता दें कि पकिस्तान ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद स्थल पर बुधवार को हुए राम मंदिर भूमि पूजन की आलोचना की थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कि पाकिस्तान को भारत के अंदरूनी मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने भारत के आंतरिक मामले पर मीडिया में पाकिस्तान के बयान को देखा। उसे हमारे मामलों से दूर रहना चाहिए। भारत ने कहा कि जो देश खुद अपने देश में अल्पसंख्यकों को उसके अधिकार से वंचित करता हो वह ऐसा कमेंट करे तो चौंकाता है। इस तरह की टिप्पणियां बेहद अफसोसजनक हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App