राम मंदिर भूमि पूजन पर शिमला में दिखेगी धूम

By: Aug 5th, 2020 12:20 am

शिमला-शिमला शहर में भी आज अयोध्या में राम मंदिर में भूमि पूजन के अवसर पर व्यापार मंडल अपनी दुकानों के बाहर दीये जलाएगा। साथ ही दुकानदारों से अपनी दुकानों के बाहर सुंदर लाइटें संजाई जाएंगी। शिमला का बाजार आज सुंदर लाइटाें से संजाया जाएगा, जिस तरह आज अयोध्या में राममंदिर भूमि पूजन का प्रारंभ किया जाएगा।

उसकी खुशी शिमला में भी साफ देखी जा सकती है। आज इसी अवसर पर राजधानी के बाजारों भी खूब जगमगाएंगे।  इसके लिए राजधानी के बाजारों में भी मंगलवार से ही खूब तैयारियां की गई। इसके साथ ही इस खुशी के अवसर पर राजधानी में आज लोगों को लड्डू बांटे जाएंगे, जिसकी तैयारी मंगलवार से ही शुरू हो गई।

हालांकि इस मामले पर भाजपा प्रदेशा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी अपनी पहली प्रेस वार्ता में यह कहा था कि शिमला में भी लोग अपनी खुशी जाहिर कर सकते हंै इसके लिए दीपमाला का आयोजन किया जाएगा।

सदस्यता अभियान की तिथि बढ़ाई

शिमला में व्यापार मंडल की एक बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी के दौरान सभी व्यापारियों ने व्यापार मंडल का पूरा सहयोग किया। उसके लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी लाया गया। इसी के साथ व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान जो कि एक वर्ष से चल रहा था। उसे आगे 30 सितंबर 2020 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया हैं। साथ ही जो व्यापारी अपनी सदस्यता करवाना चाहते है, वो करवा सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App