राणाबाग हादसे के शिकार लोगों को प्रशासन ने दी फौरी राहत

By: Aug 9th, 2020 12:20 am

आनी – उपमंडल के राणाबाग में हादसे के शिकार वाहन में मृतकों के परिजनों और घायलों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। एसडीएम आनी चेत सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि मृतकों के परिवारों को कुल 20 हजार और घायलों को कुल 13 हजार रुपए की फौरी राहत राशि दी गई है। उनका कहना है कि हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है और तीन लोग घायल हुए हैं उनका अस्पताल में इलाज जारी है।

एसडीएम का कहना है कि हादेस की शिकार हुई गाड़ी में करशैइगाड क्षेत्र के पांच लोग सवार थे। ये लोग आनी से देउरी जा रहे थे। राणाबाग के नजदीक गाड़ी खाई में गिर गई। उनका कहना है कि हादसे में गोविंद नामक व्यक्ति की मौके पर मौते हो गई। चार व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी लाया गया। इनमें से एक व्यक्ति जोरावर सिंह की अस्पताल में मृत्यु हो गई। वहीं रणजीत सिंह और राजू ठाकुर आनी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से तेजा सिंह को जोनल अस्पताल रामपुर को रैफर किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App