रांची में नेट्स पर लौटे चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल के लिए कर रहे हैं तैयारी

By: Aug 8th, 2020 12:06 am

नई दिल्ली – महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन वह मैदान पर वापसी की तैयारियों में जुटे हैं। वह आईपीएल के लिए तैयारी कर रहे हैं। चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने रांची में नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है। 19 सितंबर से यूएई में होने वाले आईपीएल के लिए धोनी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। सुरेश रैना ने एक दिन पहले ही कहा था कि धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट जल्द नजर आ सकते हैं।

ऐसा लगता है कि धोनी ने रैना की सलाह को गंभीरता से ले लिया है। धोनी ने आईपीएल की तैयारी के लिए झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के इनडोर फैसिलिटी में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिग के चलते अभी रांची में इस समय ज्यादा गेंदबाज मौजूद नहीं हैं। तो धोनी इस समय बोलिंग मशीन के जरिए प्रैक्टिस कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App