समय पर चुनाव नहीं, तो करेंगे विरोध

By: Aug 12th, 2020 12:20 am

राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

स्टाफ रिपोर्टर — सुंदरनगर-राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेश समन्वयक दीपक राठौर का कहना है कि प्रदेश सरकार पंचायत एवं अन्य निकायों के चुनाव करवाने में आनाकानी कर रही है। अगर समय पर चुनाव नहीं करवाए गए तो प्रदेश में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन जनजागरण अभियान इसके विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ शुरू करेगा। इस माह से 14 अगस्त से अपनी तैयारी संबंधी प्रदेश स्तरीय जनता से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा, जिसका आगाज बिलासपुर से किया जाएगा। उसके बाद 14 अगस्त को मंडी, 15 कुल्लू, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, चंबा इसके साथ साथ ही प्रदेश संयोजक दीपक राठौर के साथ प्रदेश सह-संयोजक ठाकुर हिरापाल सिंह जिला के भिन्न-भिन्न तैनात प्रभारी जिला संयोजक ब्लॉक संयोजक अपने लोगों के साथ सरकार के किसी भी आनाकानी या चुनाव के टालमटोल से संबंधित निर्णयों के विरोध स्वरूप जनजागरण अभियान चलाने के लिए मजबूर होना पडे़गा।

इसी दौरान दीपक राठौर के साथ ठाकुर हिरापाल सिंह सभी जिलों में जाकर व मीडिया से भी रू-ब-रू होंगे। साथ में सोशल डिस्टेंसिंग के विषय पर भाजपा के मंत्री या अन्य नेता पालना नहीं करते हैं। प्रदेश स्तर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश के नेताओं के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग के विषय पर अनुपालना करने पर प्राथमिकी भी दर्ज करवा सकते हैं। इस आशय की जानकारी ठाकुर हिरापाल सिंह ने देते हुए कहा कि भाजपा शासित सरकार की चुनाव टालने की हर कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस ने इन चुनाव में कमर कसने के लिए अपने सभी सेनापति तैनात कर दिए हैं। 15 दिन में पूरे प्रदेश का भ्रमण कर लिया जाएगा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को जीत दिलवाने के लिए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश में जनसंवाद यात्रा के जरिए नई मुहिम की आगाज कर रहा है। इसकी तहत हर जिला ब्लॉक और बूथ तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। ठाकुर हीरापाल सिंह ने राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन हर जिला में जाने से पूर्व सभी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनुपालना करेगा, जिससे कोरोना संक्रमण रोक जाए। साथ में जनता के साथ भागीदारी लेने वाले लोगों को दिक्कत न आ सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App