शिमला में 18 अगस्त तक मौसम खराब

By: Aug 13th, 2020 12:20 am

कार्यालय संवाददाता- शिमला-जिला शिमला में 18 अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा। इस  दौरान जिला के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। 17 अगस्त को जिला के अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा जिला के एक दो स्थानों पर बुधवार को भारी बारिश होने का का अलर्ट जारी किया गया था। मगर शिमला में बारिश नहीं हुई।  जिला शिमला में सुबह के समय मौसम खराब बना रहा।

इस दौरान जिला के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मगर 10 बजे के बाद धूप खिलनी शुरू हो गई थी। शिमला में दिन के समय चटक धूप खिली रही। जिसके चलते दिन के समय लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। धूप खिलने से शिमला के अधिकतम तापमान में भी उछाल आया है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक का उछाल रिकार्ड किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान शिमला में बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा जिला के क्षेत्र क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। शिमला में पांच मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने से शिमला के न्यूनतम तापमान में गिरावट आंकी गई है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अगर स्टीक बैठते हैं तो अगामी दिनों के दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App