शिमला में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार, मिल रहे अच्छे दाम

By: Aug 11th, 2020 12:20 am

कार्यालय संवाददाता-शिमला-जिला शिमला में सेब सीजन ने गति पकड़ ली है।  सोमवार को जिला की विभिन्न फल मंडियों में 77 हजार 747 बाक्स पहुंचे हैं। हालांकि जिला में रोजाना काफी संख्या में सेब बाक्स पहुंच रहे हैं। इसके बावजूद भी बागबानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे है। जिला शिमला की फल मडियों में सोमवार को रॉयल वैरायटी का सेब 400 से 2700 रुपए प्रति बॉक्स तक बिका है। जबकि स्पर वैरायटी का सेब 800 से 3500 रुपए प्रति बाक्स तक बिका है।

शिमला ढली फल मडी में रॉयल सेब 700 से 2600, स्पर सेब दो हजार से 2800, रैड गोल्डन 600 से 1300 रुपए प्रति बाक्स तक बिका है। पराला फल मड़ी में स्पर सेब 800 से 3500तक और नारकंडा में रॉयल सेब 400 से 2700, गोल्डन 400 से 600, और स्पर सेब 500 से 2800 रुपए तक बिका है। इसके अलावा नाशपाती 600 से 1200 रुपए तक बिका है। ढली मडी में सेब के 10 हजार 933 बॉक्स, पराला में 33 हजार 617, रामपुर में 3220, नेरवा में 610 और रोहडू में 18 हजार 143 बाक्स पहुचें है। जिला शिमला के मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हो गया है। जिसके चलते फल मडियों में सेब बाक्स के अराईवल में उछाल आया है। अगामी दिनों के दौरान सेब बॉक्स के अराईवल के आंकडे़ में ओर उछाल आने के उम्मीदें जताई जा रही है। वहीं सेब के अच्छे दाम मिलने पर बागबानों के चेहरे काफी खिले-खिले नजर आ रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App