सोशल मीडिया पर हैंडवॉक वीडियो की मची धमाल

बिलासपुर-अभी कुछ समय पहले ही बिलासपुर के कोठीपुल पर वायरल हुआ युवक का हैरत अगेंज कारनामे दिखाने वाला युवक मनीष ठाकुर बिलासुपर जिला के मझासू गांव का निकला है। इस युवक के वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाई हुई है। इस वीडियो में यह युवक हैंडवॉक करते हुए दिखाई दे रहा है, जो कि हर किसी को हैरान कर रहा है। जो युवक हैंडवॉक करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है वह युवक बालीवुड सेलिब्रिटी मार्शल आर्ट ट्रेनर है। इस युवक का नाम मनीष ठाकुर है। वह एक साधारण से परिवार से ताल्लुक रखता है। \

उसके पिता रतन सिंह ठाकुर एलआईसी में एजेंट हैं। जबकि उसकी मां गृहिणी महिला है। मनीष ठाकुर को बचपन से ही मार्शल आर्ट सीखना सपना था। लेकिन प्रदेश में यह सुविधा नहीं मिल पाई। हालांकि मार्शल आर्ट की बारिकियां सीखने के लिए मनीष ठाकुर ने चंडीगढ़ स्थित एक संस्थान में दाखिला लिया, लेकिन आर्थिकी के अभाव के चलते मजबूरी में इस युवक को संस्थान छोड़ना पड़ा, लेकिन मनीष ने हि मत नहीं हारी। बाद में इस युवक ने मायानगरी मुंबई जाने का मन बनाया और चंडीगढ़ के बाद मुंबई चला गया। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के चलते मनीष ठाकुर ने कई दिनों तक निजी कंपनी में काम किया और अपनी आर्थिकी कुछ हद तक सुदृढ़ की। इसके बाद एक बार फिर मुंबई में एक मार्शल आर्ट संस्थान में प्रवेश प्राप्त किया। जहां पर मार्शल आर्ट की शिक्षा ग्रहण की। मनीष ठाकुर के अनुसार मार्शल आर्ट में दक्षता के कारण उसकी जान पहचान अभिनेता टाइगर श्रॉफ  से हुई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ  की मार्शल आर्ट अकादमी में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही इसके बाद उन्होंने मैट्रियल मार्शल आर्ट अकादमी में कोच के रूप में अपनी सेवाएं मुंबई में देनी शुरू कर दी। अब पंजाब के कलाकारों के साथ उसका मार्शल आर्ट सीखने के को लेकर एग्रीमेंट हुए हैं।