स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह मोहाली में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

By: Aug 1st, 2020 7:27 pm

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह स्वतंत्रता दिवस पर एसएएस नगर (मोहाली) में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे । पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह रूपनगर में और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी फरीदकोट में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

आम राज प्रबंध विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी अमृतसर में, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री रजिया सुलताना बरनाला में, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल बठिंडा में, वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत फिरोजपुर में और स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा फतेहगढ़ साहिब में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App