ऊना के अंब में भीषण अग्निकांड, उद्योग में भड़की आग से 15 लाख का नुकसान, पांच करोड़ रुपए की संपत्ति बचाई

By: Aug 8th, 2020 4:15 pm

अंब – ऊना जिला के अंब में शुक्रवार देर रात भीषण अग्निकांड हुआ। इससे ठठल में जिंदल मेडिकोट उद्योग में 15 लाख की संपत्ति राख के ढेर में बदल गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने फुर्ती दिखाते हुए करीब पांच करोड़ रुपए की संपत्ति को जलने से बचा ली। बताया जा रहा है कि देर रात उद्योग में कपड़े ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते लपटें इतनी तेजी से फैली कि उन्होंने कैमिकल को भी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग अम्ब और ऊना की टीमें घटनास्थल पर पहुँच गई। कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाकर पांच करोड़ की संपत्ति जलने से बचा ली। इसी बीच उद्योग में रखे कपड़े ,कैमिकल और मशीनरी में लगी आग से करीब 15 लाख का नुक़सान हो गया। उद्योग के सहायक प्रबन्धक रोहित ने बताया कि आग लगने के कारणों का सही में कोई पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग अंब के इंचार्ज मनोहर लाल का कहना है कि पांच करोड़ का नुक़सान होने से बचा लिया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App