ऊना में बाजार में सिर्फ स्वदेशी राखियां

By: Aug 2nd, 2020 12:22 am

ऊना-चीन में बनी राखी को मात देने के लिए ऊना की सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने अपने हाथ से निर्मित स्वदेशी राखियां बाजार में उतारी हैं। इसके लिए महिलाओं ने अपने राखियों के अलग से स्टाल लगाए हैं। सेल्फ हैल्प ग्रुप की हरोली व अंब की महिलाओं ने राखियां बनाने में विशेष दिलचस्पी ली है। हरोली के ग्रुप श्री कृष्णा, बाल महिला, शिवम ग्रुप व अंब के सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने अपने हाथों से करीब 600 राखियां बनाई हैं। जिन्हंें ऊना व पंजाबर में स्टाल लगाकर बेचा जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि विदेश से आयात राखियों को न खरीदा जाए। अपने ही जिला व प्रदेश में बने उत्पादों को ही खरीदा जाए। कृष्णा ग्रुप की प्रतिनिधि रजनी मनकोटिया ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सेल्फ हेल्प ग्रुप में महिलाओं को विभिन्न उत्पादन बनाने का मौका मिलता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App