ऊना…पांच कोरोना पॉजिटिव

By: Aug 1st, 2020 12:23 am

ऊना-जिला ऊना से शुक्रवार को जांच के लिए भेजे गए 187 सैंपल में से 175 सैंपल पॉजिटिव रहे है। पांच सैंपल पॉजिटिव आए है। वहीं सात फालोअप सैंपल में से छह की रिपोर्ट पुनः पॉजिटिव आ गई है। जबकि एक सैंपल नेगेटिव रहा है। एक सैंपल रिजेक्ट हुए है। जानकारी के अनुसार अंब उपमंडल के तहत ठठल गांव में 35 वर्षीय युवक कोरोना वायरस की चपेट में आया है। उक्त युवक 29 जुलाई को लुधियाणा से आया था। जो होम क्वारंटीन था। अब इसका सैंपल पॉजिटव आ गए है। इसके अलावा ऊना उपमंडल के तहत गांव भटोली में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। सभी कोरोना पेशेंट के प्राईमरी कान्टैक्ट में आए है। इनमें 65 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय महिला, व छह वर्षीय बालक कोरोना वायरस से पॉजिटिव रहे है। जबकि अंब उपमंडल के तहत खरोह की 31 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है। उक्त महिला 25 जुलाई को ग्वालियर से आई थी। जो होम क्वारंटीन थी। जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 207 हो गई है। जिनमें से 147 रिकवर हो चुके हैं, जबकि 60 मामले कोविड-19 के एक्टिव हैं। इसके अलावा जिला में माईग्रेटेड इन के 14 मामले हैं, जिनमें से आठ रिकवर हो चुके हैं और छह का उपचार चल रहा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के कारण ऊना जिला कंटेनमेंट जोन की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। वहीं कंटन्मेंट जोन की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिला ऊना में पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस ने खूब आंतक मचाया हुआ है। रोजाना चार-पांच केसिज आ रहे है। जिससे जहां कोरोना केसिज का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, सीएमओ ऊना डा. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए है। 175 सैंपल नेगेटिव रहे है। सात फालोअप सैंपल में से छह की रिपोर्ट पुनः पॉजिटिव और एक सैंपल नेगेटिव रहा है। एक सैंपल रिजेक्ट हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App