विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

गगरेट-उपमंडल गगरेट के संघनेई गांव में एक विवाहिता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि उसके पुत्र में जन्मजात विकृति थी। इसके चलते विवाहिता तनाव में रहती थी। गगरेट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

मंगलवार रात्रि संघनेई गांव का जोगिंदर सिंह अलग कमरे था कि उसकी तीस वर्षीय पत्नी सपना अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजे को कुंड़ी लगा ली। काफी देर तक भी जब वह बाहर नहीं निकली तो उसके पति ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर जब उसने दरवाजा तोड़ा तो सपना को कमरे की छत से झूलते पाया। घटना की जानकारी गगरेट पुलिस को दी गई। मौका पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। मृतक सपना के एक बेटी व एक बेटा हैं। डीएसपी मनोज जम्वाल ने खबर की पुष्टि की है।