व्यापारियों के बीच बढ़ा टकराव

By: Aug 12th, 2020 12:20 am

सर्वहितकारी व्यापार मंडल के विरोध में उतरे मुख्य बाजार के व्यापारी; बोले, गुपचुप तरीके से किया नए व्यापार मंडल का गठन

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-रामपुर बुशहर-रामपुर के व्यपारियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। हाल ही में बने सर्वहितकारी व्यपार मंडल के विरोध में मुख्य बाजार के व्यपारी उतर आए है। ये वे व्यपारी है, जो पुराने व्यपार मंडल से जुड़े है। इन व्यपारियों ने एसडीएम से मुलाकात करते हुए कहा कि नए व्यपार मंडल ने आम व्यापारियों को गुमराह किया और गुपचुप तरीके से नए व्यपार मंडल का गठन कर दिया।

इतना ही नहीं, पुराने व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने नए व्यापार मंडल के सदस्यों से बातचीत करने की पेशकश भी की थी, लेकिन उसे नए व्यापार मंडल के सदस्यों ने दरकिनार कर दिया। अब रामपुर के व्यपारियों में व्यपार मंडल को लेकर खींचतान बढ़ गई है। अगर ये स्थिति लगातार ऐसी ही चलती रही तो आने वाले समय में व्यपारियों के बीच टकराव बढ़ जाएगा।

बाजार के व्यपारियों का ये आरोप है कि नए व्यपार मंडल के सदस्यों ने केवल व्यापार मंडल के चुनाव करवाने के नाम पर सर्वे किया गया था और बाद में बिना चुनाव करवाए नए व्यापार मंडल का गठन कर दिया गया। कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। ऐसे में शहर के व्यापारियों में भारी रोष है, जबकि चुनावी प्रक्रिया से होकर गुजरना ही संवैधानिक तरीके से चुनकर पदाधिकारी बनने का एक नियम है। रामपुर बाजार के व्यापारी इस प्रकार अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं, लेकिन अब पूर्ण संवैधानिक तरीके से आगामी कुछ ही दिनों में सभी औपचारिकताओं को पूरा कर चुनाव करवाए जाने हैं। इस सारी प्रक्रिया में सब व्यापारियों के दोबारा सहयोग की आवश्यकता है। व्यापार मंडल में शहर के इस मौके पर हरीश गुप्ता, पंकज शर्मा, मनोज सोनी, गिरधारी लाल गुप्ता और कर्ण शर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

वहीं, सर्वहितकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तन्मय शर्मा का कहना है कि वह सदस्यता अभियान चला रहे है, जिसमें हर व्यपारी को सदस्य बनाया जा रहा है। ऐसे में जब हर व्यापारी इस नए व्यपार मंडल का हिस्सा बन रहे हैं, तो पुराने व्यपार मंडल से जुड़े सदस्य भी यहां पर सदस्यता ले सकते हैं, जिसके बाद हाउस में जो भी प्रस्ताव पारित होगा, उसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोसायटी में व्यापार मंडल को पंजीकृत करने के लिए कार्यकारिणी का तय होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नए व्यपार मंडल का मकसद सभी व्यपारियों को एकजुटता के साथ लेकर चलना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App