योग के फायदे

By: Aug 1st, 2020 12:15 am

अब दुनिया भर में योग का अभ्यास किया जा रहा है। विश्व के लगभग 2 अरब लोग सर्वेक्षण के मुताबिक योग व अभ्यास करते हैं। शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है…

योग अभ्यास का एक प्राचीन रूप जो भारतीय समाज में हजारों साल पहले विकसित हुआ था और उसके बाद से लगातार इसका अभ्यास किया जा रहा है। इसमें किसी व्यक्ति को सेहतमंद रहने के लिए और विभिन्न प्रकार के रोगों और अक्षमताओं से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम शामिल हैं। यह ध्यान लगाने के लिए और बीमारियों से बचने की एक मजबूत विधि के रूप में भी माना जाता है, जो मन और शरीर को आराम भी देता है। अब दुनिया भर में योग का अभ्यास किया जा रहा है। विश्व के लगभग 2 अरब लोग सर्वेक्षण के मुताबिक योग व अभ्यास करते हैं। शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता को भी दूर भगाता है। योग आसन हमारे शरीर में लचीलता और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।

मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार, शरीर के आसन और पलाइनमेंट को ठीक करता है। बेहतर पाचन तंत्र प्रदान करता है। आंतरिक अंग मजबूत करता है। अस्थमा का इलाज करता है। मधुमेह का इलाज करता है। वजन घटाने में भी सहायक है। चोट से संरक्षण करता है। तनाव कम करता है। दिल संबंधी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है। हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। योग सत्र में मुख्य रूप से व्यायाम, ध्यान और योग आसन शामिल होते हैं, जो विभिन्न मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। दवाएं जो हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं से बचने का यह एक अच्छा विकल्प है।

निष्कर्ष

योग एक बहुत ही उपयोगी अभ्यास है, जिसे करना बहुत आसान है और यह कुछ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, जो आज की जीवन शैली में सामान्य हैं से भी छुटकारा पाने में मदद करता है। इसलिए हमें योग की महत्ता को देखते हुए अपनी व्यस्त दिनचर्या में कुछ समय योग करने के लिए निकालना चाहिए क्योंकि कहा भी गया है कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।

                – सुमित सिंह, योग में राज्य स्तरीय      


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App