नाहन में पंडित दीनदयाल को किया याद

नाहन। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्र समर्पित महापुरुष थे जो जनसंघ विचारक, प्रचारक, संगठक एवं राजनीतिक योजनाकर चारों रूप में विद्यमान रहे।

डा. बिंदल गुरुवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। नाहन मंडल के तहत सभी बूथों पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जो कि जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए गए और उनके दिखाए गए मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।