20 और कोरोना पॉजिटिव

By: कार्यालय संवाददाता — कुल्लू Sep 24th, 2020 12:23 am

 कुल्लू-जिला कुल्लू में बुधवार एक साथ 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं,  जिसमें बुजुर्गों से लेकर के युवा पीढ़ी शामिल है। जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय व्यक्ति पिरडी निवासी कोरोना पॉजिटिव आया है, जो होम आइसोलेशन में था, वहीं 32 वर्षीय महिला, जो अपर सुल्तानपुर निवासी है कोरोना पॉजिटिव है।  वह सास के संपर्क में थी, जो कोरोना पॉजिटिव थी। 35 वर्षीय अपर सुल्तानपुर निवासी भी कोरोना पॉजिटिव आया है।

इसके अलावा 37 वर्षीय एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है, जो महंत बेहड़ कुल्लू का निवासी है, वह पॉजिटिव केस के संपर्क में आया था।  34 वर्षीय बजौरा निवासी भी कोरोना पॉजिटिव आया है। 50 वर्षीय ढालपुर का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। 45 वर्षीय महिला शमशी निवासी भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वह भी पहले कोरोना संक्रमित के संपर्क में थी। वहीं 45 वर्षीय गांधीनगर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके अलावा 32 वर्षीय एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव आया है, जो 108 एंबुलेंस में ईएमटी है। इसके अलावा 17 वर्षीय तुंग बंजार निवासी एक युवती भी कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि 42 वर्षीय अखाड़ा बाजार का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है।  इसके अलावा 83 वर्षीय एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है, जो खराहल घाटी से है। 29 वर्षीय ओल्ड मनाली कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके अलावा 52 और 80 वर्षीय ओल्ड मनाली निवासी दो महिलाएं  भी कोरोना पॉजिटिव आई हैं। वहीं, 32 वर्षीय मनाली निवासी एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आय है। 31 वर्षीय शमशी क्षेत्र की महिला भी कोरोना पॉजिटिव है, 38 वर्षीय अवेरा निरमंड निवासी एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव आया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App