2024 में फिर से चांद पर होंगे इनसानों के कदम, अमरीकी कांग्रेस ने 28 बिलियन डालर किए मंजूर

By: एजेंसियां — वाशिंगटन Sep 23rd, 2020 8:05 am

दक्षिणी ध्रुव पर जाएंगे अंतरिक्ष यात्री, 2021 से 2042 तक चलेगा मिशन

अब फिर से चांद पर इनसानों के कदम पड़ने वाले हैं। नासा ने साल 2024 चांद पर इनसानों को उतारने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए अमरीकी कांग्रेस ने 28 बिलियन डालर की रकम मंजूर की है। इस रकम में से 16 बिलियन डालर चांद पर उतरने वाले लैंडिंग एयरक्राफ्ट पर खर्च होंगे। अमरीका में तीन नवंबर को चुनाव हैं। उससे पहले ही कांग्रेस ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देने की कोशिशें तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने इसे अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा था कि वह चांद पर फिर से इनसानों के कदम पड़ते देख कर खुश होंगे।

28 बिलियन डालर की रकम 2021 से 2025 के बीच के बजट में से निकाली जाएगी। नासा के प्रशासनिक अधिकारी और आर्टेमिस मिशन से जुड़े जिम ब्राइडेंस्टाइन ने कहा कि नासा पर हमेशा राजनीतिक दबाव होता है, खासकर चुनाव के समय में चांद पर जाने का प्रोग्राम पहले भी नासा ने बनाया था, लेकिन बराक ओबामा ने अपने राष्ट्रपति शासन काल में इस मिशन को रद्द कर दिया था। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप इस मिशन पर कई बिलियन डालर की रकम खर्च करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर क्रिसमस तक अमरीकी कांग्रेस 3.2 बिलियन डालर की रकम मंजूर कर देता है, तब भी हम साल 2024 में चांद पर उतरने के मिशन को पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि हम इस बार चांद के दक्षिणी ध्रुव पर जा रहे हैं।

पिछले अपोलो मिशन की तरह चांद के उत्तरी ध्रुव पर नहीं। नासा का पहला यान आर्टेमिस-ढ्ढ नवंबर 2021 में उड़ान भरेगा। इसे एसएलएस रॉकेट से भेजा जाएगा, जो अभी टेस्टिंग फेस में है। यह राकेट अपने साथ ओरियन कैप्सूल को भी लेकर जाएगा। आर्टेमिस ढ्ढढ्ढ मिशन साल 2023 में अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चांद तक जाएगा, लेकिन उसकी सतह पर लैंडिंग नहीं करेगा और आखिर में आर्टेमिस ढ्ढढ्ढढ्ढ चांद की सतह तक जाएगा, जैसे 1969 में अपोलो 11 गया था। आर्टेमिस ढ्ढढ्ढढ्ढ काफी लंबे समय तक चांद की सतह पर रुकेगा, करीब एक सप्ताह तक और दो से पांच बार बार एक्स्ट्रावेहिकुलर एक्टिविटीज को अंजाम देगा।

तीन चरण में पूरा होगा काम

चांद पर इनसानों को भेजने का यह मिशन तीन चरण में में पूरा होगा। चांद पर दो अंतरिक्ष विज्ञानी जाएंगे, जिसमें से एक महिला होगी, चांद पर जाने की यात्रा ओरियन नाम के अंतरिक्ष यान से होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App