एयर एशिया इंडिया ने मुंबई से गुवाहाटी की उड़ान की शुरू

By: एजेंसियां — नई दिल्ली Sep 20th, 2020 12:04 am

नई दिल्ली — किफायती विमान सेवा कंपनी एयर एशिया इंडिया ने शनिवार को मुंबई से गुवाहाटी के लिए नयी उड़ान शुरू की।एयरलाइन ने बताया कि मुंबई में अपने नेटवर्क को मजबूत करते हुये वह दो नई उड़ानें शुरू कर रही है। गुवाहाटी के लिए उड़ान की शुरुआत आज हुई है, जबकि सोमवार से श्रीनगर के लिए उड़ान शुरू की जाएगी। इन मार्गों पर किराया 5,192 रुपए से शुरू होगा।

घरेलू उड़ानों की संख्या डेढ़ हजार करोड़ के करीब पहुंची

नई दिल्ली — घरेलू यात्री उड़ानों की संख्या शुक्रवार को डेढ़ हजार के करीब पहुंच गई। यात्रियों की संख्या भी 1.4 लाख से अधिक रही। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को 1,468 यात्री उड़ानें रवाना हुईं, जिनमें 1,40,122 यात्रियों ने सफर किया। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में ये आंकड़े साझा करते हुए लिखा कि भारतीय विमानन क्षेत्र लगातार ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

कोविड-19 महामारी के कारण सरकार ने 25 मार्च से देश में सभी प्रकार के नियमित यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। गत 25 मई से एक-तिहाई घरेलू यात्री उड़ानें दोबारा शुरू करने की अनुमति दी गई थी। अब 60 प्रतिशत तक यात्री उड़ानों की अनुमति दे दी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App