अंब में बैंक कर्मी-एक महिला कोरोना पॉजिटिव

By: स्टाफ रिपोर्टर। अंब Sep 24th, 2020 12:15 am

अंब-स्वास्थ्य केंद्र अंब में एक 25 वर्षीय बैंक कर्मचारी व एक 33 बर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकले है। इनका बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र अंब में रैपिड एंटीजन टेस्ट लेने के बाद प्राप्त रिपोर्ट से संक्रमित होने का खुलासा हुआ है। इसके इलाबा विभाग द्वारा लिए गए 12 सैंपल नेगेटिव पाए गए है। पॉजिटिव बैंक कर्मचारी अंब में किराए के मकान में रहता है। तबीयत खराब होने के चलते उसने बुधवार को अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया था। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बैंक के अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

हिमाचल के अग्रणी बैंक को सेनेटायज करने के बाद आगामी आदेशों तक बैंक को बंद कर दिया गया है। बता दे अंब में बैंक के कर्मचारी प्रतिदिन कोरोना की चपेट में फंसते जा रहे है। इसके चलते चार बैंकों में रूटीन का कामकाज रुक गया है। डर के मारे ग्राहक भी बैंकों में जाने से कतरा रहे है। इसी तरह टकारला गांव की एक 33 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली है। इनका भी बुधबार को स्वास्थ्य केंद्र अंब में रेपिड एंटीजन टेस्ट लिया गया था। यह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। यह हाल ही में किसी अन्य स्टेशन से अपने गांव पहुंची थी। इनके पॉजिटिव निकलने के बाद गांव के लोग दहशत में आ गए है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App