आनी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का वेलकम

By: स्टाफ रिपोर्टर-आनी Sep 30th, 2020 12:22 am

आनी-करसोग के कार्यकर्ताओं ने किया सुरेश कश्यप का स्वागत

मंगलवार को हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आनी का दौरा किया। इस मौक़े पर भाजपा मंडल आनी व करसोग के भाजपा कार्यकर्तओं ने जोरदार स्वागत किया। पंचायत समिति सभागार में ई-विस्तारक सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रेस सचिव बीएस ठाकुर ने कहा कि एकदिवसीय सेमिनार में करसोग विधानसभा और आनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विस्तारकों ने भाग लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने संबोधन में कहा कि हिमाचल में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए गांव का हरेक कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। कोविड-19 में भाजपा ने अहम भूमिका निभाई है।

प्रदेश सरकार संगठन के साथ मिलकर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में आनी करसोग के विस्तारकों को मोबाइल भी वितरित किए गए। भाजपा विस्तारक रात-दिन संगठन के लिए योगदान दे रहा है। भाजपा संगठन में आम कार्यकर्ताओं को मैन सम्मान दिया जाता है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा संगठन हर विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित करेगा।

कार्यक्रम में करसोग के विधायक हीरालाल, आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, भाजपा राज्य कार्यकारणी के बिहारी लाल, सुरेश शर्मा, एपीएमसी कुल्लु  एवं लाहुल-स्पीति के चेयरमैन अमर ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, महामंत्री शेर सिंह, करसोग मंडल  भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर, महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य शशि मल्होत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता रफ्तार ठाकुर, ओंकार शाह, सुरेंद्र ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष हरीश शर्मा, युवा नेता पिंकू ठाकुर सहित  वभाजपा मंडल आनी व करसोग के सदस्य शामिल थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App